Follow Us:

छात्र संघ चुनाव बहाल करे सरकार, नहीं तो सत्ता से धोना पड़ेगा हाथ: ABVP

पी. चंद, शिमला |

छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। एबीवीपी ने कहा है कि अगर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने छात्र संघ चुनावों को बहाल नहीं किया तो 2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी कोस्टा से बाहर किया जाएगा। पिछले दो सालों में सरकार अपने वादों पर खरा नहीं उतर पाई है। बेरोजगारी और पर्यटन के क्षेत्र में सरकार एक भी काम नही कर पाई है। प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन सरकार पर्यटन को विकसित करने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है।

एबीवीपी के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि छात्र संघ चुनावों की बहाली का सरकार ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था। लेकिन अब सरकार चुनाव बहाल नहीं कर रही है। छात्र संघ चुनाव छात्रों का संवैधानिक अधिकार है।प्रदेश में शिक्षा का निजीकरण हो रहा है। निजी स्कूल और विश्व विद्यालय फीस के नाम पर छात्रों को लूटने का काम कर रही है। एबीवीपी आने वाले समय मे सरकार की नाकामयाबियों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।