Follow Us:

सुजान सिंह की मौत गहरा आघात, खोया जिंदादिल नेता : सुक्खू

पी. चंद |

कांग्रेस विधायक व कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री व विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। सुक्खू ने कहा कि सुजान सिंह की मृत्यु गहरा आघात है। प्रदेश ने एक जिंदादिल नेता खो दिया। वह हमेशा वास्तविकता पर आधारित बात करते थे। विधानसभा व विधायिका के साथ उनके अनेक यादगार पल जुड़े हुए हैं।

सुक्खू ने कहा कि उनका निधन कांग्रेस पार्टी, प्रदेश व परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। इसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सुक्खू ने कामना की है कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।