Follow Us:

पच्छाद में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सुक्खू ने किया चुनाव प्रचार

नवनीत बत्ता |

सिरमौर उपचुनाव  में अपने दो  दिवसीय प्रचार के चलते  आज हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नादौन के विधायक ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निर्वाचन क्षेत्र पच्छाद में  (बागथन पंचायत पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत परमार जी की जन्मस्थली ) के डगआलगा गांव में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर के लिए चुनावी प्रचार  किया और समर्थन देने की प्रार्थना की।

इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक रोहित ठाकुर,ज़िला अध्यक्ष अजय सोलंकी, पूर्व मुख्यमंत्री के पोत्र आनंद परमार,एचपीसीसी मीडिया पैनलिस्ट विजय पाल सिंह, मंडी  जिला अध्यक्ष  पवन ठाकुर, पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी संजय भंडारी, कोट खाई के ब्लॉक अध्यक्ष  मोती लाल डेल्टा, सोलन जिला कांग्रेस महासचिव रोहित शर्मा और कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।