Follow Us:

सुक्खू ने दी RS बाली को बधाई, कहा- सौम्य व्यक्तित्व और कुशल संगठनकर्ता हैं रघुवीर सिंह बाली

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रघुवीर सिंह बाली को AICC का सचिव और बंगाल की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट सांझा करते हुए कहा कि जब मैं युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था तो वे मेरे साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव थे। इसके बाद जब मैं प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष था तो वे मेरे साथ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रहे।

सुक्खू ने कहा कि रघुबीर सिंह एक जमीन से जुड़े हुए युवा नेता हैं। वे सौम्य व्यक्तित्व और कुशल संगठनकर्ता हैं जिन्होंने हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने और जोड़ने की बात की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सचिव बनने पर रघुवीर सिंह बाली का 17 मार्च स्वागत होगा। पठानकोट से कांगड़ा अपने घर आगमन पर शुभकामनाएं औऱ स्वागत रहेगा।