Follow Us:

‘पेपर लीक मामले में संलिप्त भाजपा के रिश्तेदारों के नाम जनता के सामने रखे सरकार’

जसबीर कुमार |

जसबीर कुमार। पेपर लीक मामले पर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति अध्यक्ष सुक्खू ने तीन महीने 90 के अंदर जांच पूरी करने की मांग की है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यंमत्री जयराम ठाकुर पर तीखाहमला बोलते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ‘बेचारे मुख्यमंत्री’ करार दिया है। साथ ही पेपर लीक मामले में संलिप्त भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों से लेकर पुलिस विभाग के कर्मचारियों की भी निष्पक्षता से जांच करने के बाद जनता के साथ पूरी रिपोर्ट रखने की बात कही है।

सुक्खू सुबह से कार्यकर्ताओं ने जोश से स्वागत किया है उसके लिए हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद करते है। जो जोश हमीरपुर की जनता में जोश देखा गया है उससे लग रहा है कि सरकार ने हमीरपुर की जनता की अनदेखी की है जिसका जबाव देने के लिए जनता तैयार है।

सुक्खू ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में नकल माफिया को लाने वाले लोगों से भी संपर्क किया जाना चाहिए और पेपर सेट करने के बाद किसी की जिम्मेदारी थी उन सभी की जांच होनी चाहिए। जो बच्चे मेरिट में आने थे उनको दरकिनार करके वैसे बच्चों को सलेक्ट किया गया, जिनको एबीसी तक नहीं आती थी।यह जाहिर होने चाहिए कि किन के रिश्तेदारों और भाजपा के नजदीकियों को पेपर बांटे गए है इनकी जांच भी होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी जांच से अंसतुष्ट है और सीबीआई तीन महीने 90 दिन के अंदर घोटाले की जांच कर दूध का दूध पानी का पानी जनता के सामने लाए।

किस चेहरे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस?

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी चेहरे को लेकर चुनाव नहीं लड़ा जाएगा और कार्यकर्ता जोश में आकर मुख्यमंत्री के नारे लगाते हैं। चुनावों में कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होगा और सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।