Follow Us:

सुक्खू ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी, उठाई मांग की विधायक खुद भरें टैक्स

पी. चंद, शिमला |

विधायकों के टैक्स भरने के सवाल पर कांग्रेस के पूर्व चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री को लेटर लिखा। सुक्खू ने लिखा कि 'आपका ध्यान बेहद अहम विषय की ओर आकर्षित कर रहा हूं। प्रदेश मंत्रिमंडल व सभी विधायकों का आयकर राज्य सरकार द्वारा भरा जाता है। इसमें मंत्रियों, विधायकों को छूट भी मिलती है। मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस छूट को प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से वापस ले। इसे वापस लेने से आम जनमानस में अच्छा संदेश जाएगा। विधायक के नाते मेरे इस आग्रह पर गंभीरता से गौर करें।
 
निम्नलिखित बिंदु आपके संज्ञान में ला रहा हूं…

. आयकर भरने में मिलने वाली छूट खत्म होने से जनता में मंत्रियों, विधायकों का विश्वास और बढ़ेगा।
. खास और आम की धारणा खत्म करने की दिशा में सराहनीय कदम माना जाएगा।
. आम जनता की तरह ही जब विधायक आयकर भरेंगे तो उनकी भूमिका संदिग्‍ध नहीं रहेगी।
. जनता के मन में चुने हुए प्रतिनिधियों को लेकर बन चुकी गलत धारणा खत्म होगी।
. मंत्रियों, विधायकों के जीवन की पारदर्शिता बढ़ेगी। नैतिक स्तर ऊपर उठेगा।
. जनता के बीच गर्व से कह सकेंगे कि आयकर भरने में मिलने वाली छूट को उन्होंने छोड़ा है।