अंतिम दर्शन के लिए कल ऐतिहासिक रिज मैदान पर रखा जाएगा वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर

<p>पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आज सुबह आईजीएमसी शिमला में निधन हो गया। आज दिन भर उनका पार्थिव शरीर उनके निजी आवास हॉलीलॉज में रखा जाएगा। कल सुबह 9 बजे से लेकर 11.30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए&nbsp;उनका पार्थिव शरीर ऐतिहासिक रिज मैदान पर रखा जाएगा। इसके पश्चात 11.40 से दोपहर एक बजे तक उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस ऑफिस राजीव भवन में रखा जाएगा। दोपहर 1 बजे वया रोड होते हुए पार्थिव शरीर को रामपुर बुहशर ले जाया जाएगा। शाम 6 बजे उनका पार्थिव शरीर रामपुर पहुंचेगा। 10 जुलाई शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर 2 बजे तक वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए उनके पार्थव शरीर को रामपुर स्थित उनके महल रखा जाएगा जिसके पश्चात दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।&nbsp;</p>

<p>हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। वीरभद्र सिंह ने वीरवार सुबह 3.40 बजे अंतिम सांस ली। वीरभद्र सिंह अप्रैल माह से कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। वह करीब ढाई महीने से आईजीएमसी में दाखिल थे। सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। वह 87 साल के थे।</p>

<p>पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की खबर सुनकर सुमचे प्रदेश में शौक की लहर दौड़ गई। आम कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेता हॉली लॉज का रुख करने लगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित राज्यपाल उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे व उनको श्रदांजलि दी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित नेताओ नर कहा कि हिमाचल में वीरभद्र सिंह के जाने से एक युग का अंत हुआ है जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है। उनके निधन के बाद प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शौक घोषित किया गया है।&nbsp;<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

2 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

3 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

4 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

4 hours ago

मतदान कर्मी कर्तव्य निष्ठा से करें कार्य

मंडी संसदीय  निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक  आईएएस अधिकारी सुरेश नंदवर की अध्यक्षता में तहत…

4 hours ago

चुनाव डयूटी पर तैनात मतदाता सुविधा केंद्रों में करेंगे मतदान: डीसी

धर्मशाला, 16 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी मतदान दल…

19 hours ago