Follow Us:

पूरे देश में कांग्रेस की हालत पंजाब जैसी, ना नेता है ना नीति: CM

मृत्युंजय पुरी |

धर्मशाला में भाजपा चुनाव समिति की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक के बाद सोमवार को सभी भाजपा नेता धर्मशाला से निकल गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी के लिए रवाना हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली, प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन अपने अपने क्षेत्र की ओर रवाना हुए।

मंडी निकलने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से रूबरु होते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री कहा कि कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहे वो लड़ सकती है। हम केंद्र सरकार में सशक्त नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों और हिमाचल में सरकार की उपलाधियों पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और सभी उपचुनावों में हम जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा की पूरे देश में कांग्रेस की हालत पंजाब जैसी है। कांग्रेस पार्टी के पास ना तो नेता है और ना ही कोई नीति।

दिल्ली भेजी प्रत्याशियों की लिस्ट

वहीं, चुनाव समिति की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बैठक में कई विषयों को लेकर चर्चा हुई है। बैठक में उपचुनावों को लेकर संभावित नामों को चर्चा के बाद हाईकमान से मंजूरी के लिए दिल्ली भेज दिए गए हैं। दो तीन दिन के भीतर उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।