Follow Us:

नाहन विधानसभा के घूंघलो गांव में फूंका गया विधानसभा अध्यक्ष का पुतला

रोबिन, पावंटा साहिब |

नाहन विधानसभा के घूंघलो गांव में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का पुतला फूंका गया। यह पुतला नाहन मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद की अगुवाई में फूंका गया। उन्होंने कहा कि राजीव बिंदल ओछी राजनीति करना छोड़ दें और जनता को गुमराह ना करें बल्कि विकास के कार्य में अपना योगदान दें।

गौरतलब है कि पिछले कल 3 पंचायतों को विधानसभा अध्यक्ष ने 5.30 करोड़ की सौगात दी थी और जनसभा को संबोधित करते राजीव बिंदल ने घूंघलो पंचायत का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने घूंघलो गांव में जो सड़क बनाई है उसके लिए बजट का प्रावधानन नहीं किया बल्कि यह फंड डीसी ने अपने खाते से नहीं बल्कि विधायक फंड से दिया था।

इस बारे ज्ञान चंद ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष जनता को गुमराह कर रहे हैं और लोगों को भ्रम की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सड़क मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत राजा वीरभद्र सिंह ने 2016 में इसका शिलान्यास किया था जिसका लगभग अनुमानित खर्चा 1 करोड़ 25 लाख रुपए था इसमें तीन भागों में कार्य किया जाना था जिसका दो भागों का खर्चा इस सड़क पर हो चुका है बाकी के पैसे विधायक होते हुए राजीव बिंदल ने यहां पर खर्चे नहीं होने दिया।

अध्यक्ष युवा कांग्रेस अध्यक्ष नाहन सोहन राजपूत ने बताया कि एक दिन पहले ही राजीव बिंदल ने इस सड़क का उद्घाटन किया था। राजीव बिंदल बस पटियां लगाने और रिबन काटने का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा आईपीएच अधिकारी और पीडब्लूडी अधिकारियों के ऊपर दबाव बनाकर कार्य कर रहे हैं अधूरे कार्यों का उद्घाटन कर रहे हैं ऐसा काम युवा कांग्रेस नहीं करने देगा वह हर समय ऐसे काम पर राजीव बिंदल का पुतला जलाते रहेंगे

मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद ने बताया कि यह योजना पिछली सरकार की देन है और इस पर एक करोड़ की राशि भी पिछली वर्तमान सरकार ने दी है इस पर कार्य भी शुरू कर दिया गया था पर इलेक्शन के दौरान बंद किया गया सरकार बदलने के बाद इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी जबकि इस पर सैकड़ों की तादाद में वाहन हर रोज चलते हैं।