पूर्व विधायक का आरोप, कहा- सिर्फ अपनी कुर्सी को बचाने में लगे हैं सुक्खू

प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह द्वारा आए दिन मीडिया में प्रदेश सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाए जाने को हास्यास्पद करार दिया है। पूर्व विधायक ने सुक्खू पर आरोप लगाया कि वह मात्र झूठी घोषणाएं करके जनता को गुमराह कर रहे हैं, परंतु उनका ध्यान मात्र कांग्रेस अध्यक्ष कुर्सी को बचाने में लगा हुआ है।

अग्निहोत्री ने सुक्खू पर पलटवार करते हुए कहा कि सुक्खू को सरकार की दिशा समझ नहीं आ रही है, क्योंकि चुनाव जीतने के बाद सुक्खू स्वयं दिशा और दशा भूल चुके हैं, मात्र मीडिया में बने रहने के लिए वर्तमान सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

उन्होंने पूछा कि सुखविंद्र सिंह को अब हमीरपुर जिला के विकास कार्यों की चिंता सताने लगी, जब कांग्रेस की प्रदेश में सरकार थी, तब उन्हें विकास की चिंता क्यों नजर नहीं आई?

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास रूका

अग्निहोत्री ने कहा कि लोगों ने अपनी समस्याएं हल करवाने को विधायक चुना है, न कि शिमला में बैठने के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि शिमला में बैठकर मजे लूटने में व्यस्त हैं।  सुक्खू वे काम बताएं, जो उन्होंने कांग्रेस कार्यकाल में घोषणा करवाए और काम पूरा हुआ? जो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास रूका है उसे पूरा करने में वर्तमान सरकार युद्धस्तर पर जुटी हुई है। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राजधानी शिमला में हुए घटनाक्रमों से कांग्रेस कार्यकाल में प्रदेश शर्मसार हुआ है।

लाशों पर राजनीति कर रहे सुक्खू:

अग्निहोत्री ने कहा कि सुक्खू लाशों पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने ऐसी आधारहीन बयानबाजी से पहले ज्ञात होना चाहिए कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई थी और लोगों का सरकार से विश्वास उठ गया था। उन्होंने कहा कि जिला में मेडिकल कालेज बीजेपी सरकार के प्रयासों से खुल रहा है, कांग्रेस ने मात्र घोषणा की थी। बढ़ती हुई महंगाई के लिए भी पिछली कांग्रेस सरकारें दोषी हैं।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

9 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

10 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 hours ago