सदन में गूंजा करुणामूल्क आधार पर नियुक्तियों का मुद्दा, कर्मचारियों का सेवाकाल बढ़ाने के सवाल पर सदन में गहमागहमी

<p>हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के छठे और अंतिम दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक अनिरुद्ध सिंह ने करुणामूल्क आधार पर नियुक्तियों को लेकर मुद्दा उठाया। कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इसका समर्थन किया। जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि करुणामूल्क आधार पर नौकरियां देना बहुत जरूरी है। ऐसे मामले ज्यादा समय तक लंबित नहीं रहने चाहिए। लेकिन इसे आधिकारित तौर पर नहीं लिया जा सकता। ऐसे मामले सामने आने पर एक दिन भी पेंडिंग नहीं रहने चाहिए।</p>

<p>वहीं, कांग्रेस विधायक सुक्खू ने सुझाव देते हुए कहा कि क्लास थ्री और क्लास फोर इसमें आय सीमा से बाहर होने चाहिए।&nbsp; मुख्यमंत्री ने सुक्खू के इस सुझाव का समर्थन किया और कहा कि सरकार नहीं चाहती कि इस तरह के फैसले लेकर मामलों को कोर्ट में पहुंचा दें।</p>

<p>विधायक जगत सिंह नेगी ने सदन में मुख्यमंत्री से सेवाकाल बढ़ाने का सवाल उठाते हुए पूछा कि 2018 से अब तक कितने कर्मचारियों-अधिकारियों का सेवाकाल बढ़ाया गया है। इसपर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि अब तक 12 कर्मचारियों को एक्सटेंशन दी गई है।</p>

<p>इस पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि ये सूचना सदन को गुमराह करने वाली है। नेता प्रतिपक्ष को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को रिम्प्लॉयमेंट दी है एक्सटेंशन नहीं। मुख्यमंत्री के इस जवाब से सदन में गहमागहमी हो गई। विपक्ष ने मुख्यमंत्री से शब्दों का हेर-फेर न करने का आग्रह किया और कहा कि सरकार को मनसा स्पष्ट करनी चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

3 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

3 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

3 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

3 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

3 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

3 hours ago