सदन में फिर गूंजा Yes बैंक का मुद्दा, CM बोले Yes बैंक में हिमाचल का 1919 करोड़ जमा

हिमाचल बजट सत्र में यस बैंक का मामला एक बार फ़िर से छाया। सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसको लेकर अपना वक्तव्य दिया और कहा कि यस बैंक में हिमाचल प्रदेश का 1919 करोड़ रुपया जमा है। इसमें 700 करोड़ रुपया लोगों का है जबकि हिमाचल सरकार के 1200 करोड़ की राशि जमा है। यस बैंक पर विपक्ष के सवालों पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए प्रियंका वाड्रा की पेंटिंग का जिक्र कर दिया जिसपर विपक्ष मुखर हो गया और सदन में इस पर चर्चा की मांग की लेकिन अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी। विपक्ष ने कहा कि यस बैंक में हिमाचल का करोड़ों फंसा हुआ है इसलिए इसपर चर्चा होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के यस बैंक में 32 हजार खाते हैं। जिसमें 1919 करोड़ की धनराशि जमा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास निगम के 304 करोड़ और स्मार्ट सिटी धर्मशाला का कुल 379 करोड़ रुपए बैंक में जमा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने अधिक ब्याज के चक्कर में पैसा यस बैंक में जमा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यस बैंक ने दो करोड़ का चेक देकर प्रियंका गांधी से पेंटिंग खरीदी थी और कांग्रेस की सरकार में ही यर्स बैंक को मान्यता दी गयी थी। भारत सरकार ने लोगों का पैसा न डूबने के आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यस बैंक में जमा सरकारी और अन्य लोगों के पैसे को लौटाया जा सके।

वहीं, कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कहा कि यस बैंक की स्तिथि काफी खराब है। हिमाचल का पैसा सुरक्षित है इसके लिए भारत सरकार से हिमाचल सरकार बात कर ये सुनिश्चित करवाए की ये पैसा सुरक्षित है। लेकिन मुख्यमंत्री इस पर भी राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं और प्रियंका बाड्रा की दो करोड़ की पेंटिंग मामले को बीच में ला रहे हैं। आशा कुमारी ने कहा कि केंद्र की वित्त मंत्रालय की खामियों की वजह से आज यस बैंक की ये हालात है। जिससे निवेशकों का पैसा डूबने की कगार पर है। प्रदेश कांग्रेस को हिमाचल के लोगों की चिंता है ताकि उनका खून पसीने से कमाया गया पैसा न डूबे।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

3 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago