कांग्रेस का नेतृत्व दिन प्रतिदिन हो रहा खोखला, अभद्र व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से मांगे माफी: CM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को ऊना के भरवाईं में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैटक में भाग लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी पार्टी के उत्थान में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा ने अपनी इस भूमिका को सार्थक करते हुए प्रदेश में भाजपा को सशक्त बनाने में मदद की है। उन्होंन कहा कि महिला मोर्चा अपने समर्पण, सेवा भावना एवं कर्तव्य परायणता के चलते प्रदेश में ही नहीं देश भर में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्साह व समर्पण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार के पंचायती राज चुनावों में महिलाओं की भागीदारी 62 प्रतिशत रही। उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह इन नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों में से संभावित सक्षम नेतृत्व की पहचान करें ताकि उनकी योग्यता का पार्टी पूरा लाभ उठा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2009 में हिमाचल प्रदेश देश में दूसरा ऐसा राज्य बना, जिसने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। मुख्यमंत्री ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह वर्ष 2022 में मिशन रिपीट के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करें, ताकि लोगों को राज्य सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों एवं चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी मिल सके।

जयराम ठाकुर ने विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा राज्यपाल के साथ किए गए अभद्र व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी की हताशा जाहिर होती है एवं स्पष्ट होता है कि उनका नेतृत्व दिन प्रति दिन खोखला होता जा रहा है। बेहतर होगा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी अपने इस अभद्र व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से राज्यपाल से क्षमा मांगें। लोगों ने कांग्रेस से इस तरह के अभद्र एवं गैर जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा नहीं की थी। कांग्रेस के नेताओं को याद रखना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वे चुने हुए प्रतिनिधि हों या फिर किसी राजनीतिक दल के सदस्य। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह कांग्रेस पार्टी की लगातार पिछले दो लोकसभा चुनावों, विधानसभा चुनावों एवं हाल ही में संपन्न पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में हुई हार का नतीजा हो।

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

26 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

33 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

38 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

49 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago