पॉलिटिक्स

राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष ने किया वॉकआउट, बोले- सरकार ने कर्ज लेकर की मौज मस्ती

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की पांचवीं बैठक बुधवार को तीन दिन के अवकाश के बाद सुबह दस बजे शुरू हुई। माकपा विधायक राकेश सिंघा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, एनएचएम कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिए जाने का मामला उठाया।

सिंघा ने कहा कि पे कमीशन को लेकर राइडर लगाना गलत है। मुख्यमंत्री, मंत्री अपने पर राइडर लागू करके देखें। राज्यपाल अभिभाषण पर सीएम जयराम ठाकुर ने जवाब दिया। जिस पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में कर्ज को लेकर झूठे आंकड़े पेश कर रहे हैं। 45 हजार करोड़ का कर्ज था जब जयराम सरकार सत्ता में आई लेकिन जब यह सरकार जाएगी तो प्रदेश पर 90 हजार से ज्यादा कर्ज होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने चार साल कर्ज लेकर मौज मस्ती की है। चार सालों में झूठी घोषणाएं की है। राज्यपाल का अभिभाषण झूठ का पुलिंदा है इसलिए विपक्ष ने सदन से वाकआउट किया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर विपक्ष को आंकड़े गलत लगते हैं तो वह तर्क के साथ यह साबित करें। झूठा प्रचार कांग्रेस की आदत बन गयी है। विपक्ष से समर्थन की उम्मीद नहीं की जा सकती है। विरोध सभ्य और शालीन तरीके से होना चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

18 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

18 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

18 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

18 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

18 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

1 day ago