पॉलिटिक्स

कांग्रेस ने जो अपमान किया उसे मंडी की जनता नहीं करेगी बर्दाशत: CM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर के लिए वोट मांगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जो अपमान किया है, उसे मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग कभी भी बर्दाशत नहीं करेंगे। मंडी की बात जब मैं करता हूं तो उसका मतलब है किन्नौर से लेकर भरमौर तक। जो लोग प्रदेश को कभी टोपी, कभी बोली, कभी क्षेत्र के नाम पर बांटते रहे, वो हमारे ऊपर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन जब आंकड़ों के आधार पर उनसे बात की जाए तो वे बगलें झांकते नजर आते हैं।

कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, “मैं कोई व्यक्तिगत आक्षेप नहीं लगा रहा लेकिन प्रतिभा सिंह यहां से दो बार सांसद रहीं। आज लोग चर्चा कर रहे हैं कि बतौर सांसद वो कितनी बार हमारे बीच में पहुंची। हां, वीरभद्र सिंह के साथ जरूर आती रहीं लेकिन बस वोट मांगने के लिए।”

कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस लड़ाई में देश के 500 से ज्यादा जवानों ने शहादत दी लेकिन कांग्रेस कह रही है ये युद्ध नहीं था। साथ ही साथ कांग्रेस कह रही है कि ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने युद्ध अकेले नहीं लड़ा। वे भूल गए कि टाइगर हिल पर कब्जा करने का जिम्मा उनकी ब्रिगेड के जिम्मे था। जब इस बात पर लोगों ने सवाल उठा दिए तो अब कह रहे हैं कि हमने ऐसा बोला ही नहीं। कांग्रेस की यही हालत पूरे देश में हो गई है।

सीएम ने कहा, “कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को हिमाचल में स्टार प्रचारक बनाकर भेजा जिस व्यक्ति पर भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाने का आरोप लगा। ये वही कन्हैया कुमार हैं जिन्होंने कहा कि सेना के जवान जम्मू-कश्मीर में महिलाओं पर अत्याचार करते हैं।” इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नवजोत सिंह सिद्ध पर भी चुटकी ली। हिमाचल कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे यहां भी कांग्रेस का ऐसा ही हाल है। वीरभद्र सिंह के जाने का दुख हमें भी है, लेकिन उनके निधन के बाद कांग्रेस में सबसे बड़ा नेता बनने की होड़ लगी है। उन्हें जनता की फिक्र नहीं, सिर्फ अपने हितों की चिंता है।

 

Samachar First

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

1 hour ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

5 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

5 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

22 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

22 hours ago