हिमाचल बीजेपी में भी अंदरखाते सुलगने लगी बगावत की चिंगारी!

<p>हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की आपसी कलह किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेसी नेता सरेआम एक दूसरे के ऊपर कीचड़ उछालते रहे है। जिसका खामियाजा भी कांग्रेस पार्टी को नगर निगम चुनावों से लेकर विधानसभा में भुगतना पड़ा है। अभी भी कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी कम नहीं हुई है। गाहे बगाहे कांग्रेसी नेता एक दूसरे के ऊपर निशाना साधने से बाज़ नहीं आते है।</p>

<p>दूसरी तरफ सत्ताधारी बीजेपी में अंदरखाते तो गुटबाज़ी की ख़बरें छनकर आती रही है लेकिन सरेआम बग़ावत की चिंगारी धधक नही पाई। लेकिन निगमों बोर्डो में हुई नियुक्तियों के बाद कई बीजेपी नेता सरकार को चेतावनी देने लगे है। ख़बर तो यहां तक है कि क्षेत्र के बड़े नेताओं को निगमों बोर्डो की नियुक्तियों के लिए कॉन्फिडेंस में नहीं लिया गया। जिससे नाराज़ नेता मुख्यमंत्री को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। सियासी गलियारों में तो ये भी चर्चा है कुछ विरोधी नेताओं ने ताज़ा उपजे हालातों पर बैठक भी की है।बडे नेताओं ने नाम न छापने का हवाला देखर कहा कि शिमला में एक आढ़ती को निदेशक बना दिया गया जो कि बीजेपी का प्राथमिक सदस्य तक नहीं है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कुछ हारे हुए नेताओं की भी निगमों बोर्डों में ताजपोशी कर दी है। जिसको लेकर अन्य हारे हुए नेता अंदरखाते विरोध जता रहे है। सुरेश चंदेल, रिखी राम कौंडल व अनिल धीमान सरीक़े नेता तो खुलेआम अपना दर्द व्यान कर चुके है। लोकसभा का चुनाव सिर पर है। ऐसे में बीजेपी के अंदर सुलगती विद्रोह की चिंगारी कहीं किसी बड़ी आग का रूप न ले ले?</p>

Samachar First

Recent Posts

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

7 mins ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

28 mins ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

53 mins ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

2 hours ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

2 hours ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago