Follow Us:

11 बजे शुरू होगी प्रदेश कैबिनेट की बैठक

पी. चंद, शिमला |

राजधानी शिमला में आज सुबह 11 बजे से हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। कैबिनेट मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई अहम मसलों पर चर्चा होगी। बैठक में धर्मशाला में प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट की तैयारियों पर विशेष रूप से चर्चा होगी। इसके अलावा कर्मियों और प्रदेश की जनता को जयराम सरकार दीवाली का तोहफ़ा दे सकती है।