Follow Us:

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपचुनावों और 2022 के लिए बन रही रणनीति: रणधीर शर्मा

मृत्युंजय पुरी |

धर्मशाला में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चली रही है। भाजपा आगामी 2022 के चुनावों में मिशन रिपीट दोहरा सके इसको लेकर पार्टी का मंथन चल रहा है। इसके अलावा विधयकों द्वारा किये गए 3 सालों में कार्यों का ब्यौरा भी लिया गया है। बैठक में शिमला में कौर कमेटी की बैठक में आए प्रस्तावों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जा रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में आज भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल उपस्थित रहे आज पूर्व सीएम शांता कुमार बैठक में नही आए वे कल होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे । 

रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा ने कोरोना के इस काल में बेहतर कार्य किया है। भाजपा ने सेवा ही संगठन भाव से काम किया है। कोरोना मरीजों की मदद की है ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। महिला मोर्चा ने 12 लाख से अधिक मास्क बनाकर बांटे हैं। 17 हजार घरों को हमने भोजन उपलब्ध करवाया हैं।  प्रदेश सरकार ने कोरोना की इस लड़ाई में बेहतर कार्य किया हैं। 

वहीं, उन्होंने कहा कि पार्टी का चेहरा वही होता है जो मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। चुनाव में प्रचार करने के लिए बड़े नेता भी आएंगे। महंगाई चुनाव में मुद्दा बन सकता है।