Follow Us:

OPS को लेकर सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हुई तीखी नोकझोंक

पी.चंद |

सदन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में कर्मचारियों के चल रहे प्रदर्शन को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों को सरकार के खिलाफ भड़का रही है। मुकेश अग्निहोत्री को राजनीतिक भूख है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का दमन कर रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा को पांच मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया ओर विपक्ष सदन से नारेबाजी करते हुए बाहर आ गया।

सीएम ने कहा कि ओपीएस को लेकर कर्मचारियों की लंबे समय से मांग चल रही है। जब एनपीएस प्रदेश में लागू हुई तो कांग्रेस की सरकार थी। जो बातें कर्मचारियो ने सरकार के समक्ष रखी उनका समाधान किया है। कोविड के बावजूद कर्मचारियों को सभी लाभ दिए हैं। सदन में भी कहा है कि सरकार उनको सुनने को तैयार है। चीफ सेक्टरी की अध्यक्षता में कमेटी बनाने को कहा है। आज कर्मचारियों ने 103 के पास रॉड जाम किया पुलिस के साथ उलझे वह सरकार के कर्मचारी हैं। वह अपनी बात शालीनता से रखें। वरिष्ठ मंत्री भारद्वाज बात करने उनके बीच गए लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। कर्मचारी राजनीतिक दृष्टि से खिलौना न बने। वह अपने प्रतिनिधि भेजें उनसे बात की जाएगी ओर शांतिप्रिय तरीके से बात रखें। पुलिस ने संयम से स्थिति को संभाला है।