Follow Us:

हिमाचल की इन 16 सीटों में सबसे ज्यादा है महिला वोटर

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश चुनाव में जहां युवा चुनावों के रिजल्ट में अहम रोल अदा करेंगे वहीं महिलाओं के प्रदेश की 68 में से 16 विधानसभा क्षेत्रों में सत्ता की चाबी महिला मतदाताओं के हाथ हैं। इन 16 विस क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक हैं। इस बार प्रदेश के कुल 49,88,367 मतदाताओं में से 25,31,316 पुरुष और 24,57,022 महिला मतदाता हैं। प्रदेश की देहरा, जयसिंहपुर, सुलह, मनाली, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, मंडी सदर, बल्ह, सरकाघाट, भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर सदर, बड़सर, नादौन, घुमारवीं और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में महिला वोटरों की संख्या अधिक है।

इसके अलावा 2012 की तरह कांगड़ा जिले की सुलह विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 95,064 मतदाता हैं। हमीरपुर जिले की पांच विस क्षेत्रों में महिला वोटर अधिक हैं। नाचन विधानसभा क्षेत्र में महिला और पुरुष वोटरों की संख्या में एक का अंतर है। पुरुष मतदाता का एक वोट अधिक है। पिछले विधानसभा चुनावों में  68 सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 46,08,359 थी। इसमें 33,49,853 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया था।