CM जयराम के इन दो मंत्रियों ने प्रशासनिक तबादलों पर दी ये सफाई

<p>हिमाचल में हो रहे&nbsp; प्रशासनिक तबादलों पर स्वास्थ्य मंत्री&nbsp; विपिन सिंह परमार तथा वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने मंगलवार को संयुक्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किए जा रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले पहले से ही प्रदेश सरकार के विचाराधीन थे। इन सभी तबादलों पर नीतिगत औपचारिकता पूरी करने के बाद ही ये फैसला लिया गया है।</p>

<p>दोनों मंत्रियों ने कहा कि हालांकि, मंत्रिमण्डल की बैठक में सामान्य तबादलों पर रोक को पूरी तरह से लागू किया गया है और किसी भी तबादले में अब मुख्यमंत्री की रेकमेंडेशन लेना अनिवार्य है। प्रदेश के जनजातीय, सब-कैडर और कठिन क्षेत्रों में कार्य कर रहे कर्मचारियों का सेवाकाल पूर्ण होना, चिकित्सा आपात अथवा अन्य प्रकार की मानवीय आधार को नज़र अंदाज नहीं किया जा सकता है।</p>

<p>ऐसे में कर्मचारियों के तबादले पर फैसला लेना सरकार की जिम्मेवारी बन जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के तबादले पिछली सरकार के समय में भी होते रहे हैं और बेवजह इस मुद्दे को उछालना सही नहीं है।</p>

<p>मंत्रियों ने कहा कि सामान्य तबादले नहीं किए जा रहे हैं और जरूरी मामलों में प्रशासनिक सचिवों को मुख्यमंत्री की रेकमेंडेशन प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य समाज की सेवा करना है और इसमें किसी प्रकार की ढील नहीं दी जा सकती।</p>

Samachar First

Recent Posts

‘सरकार की देनदारियों के चलते अस्पतालों में नहीं मिल पा रहा आयुष्मान और हिमकेयर योजना का लाभ’

भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने भाजपा द्वारा…

4 mins ago

लाहौल स्पीति में 624बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहें मतदान

केलांग: लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति (21) जनजातीय विधानसभा क्षेत्र…

12 mins ago

विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी में भारत से लगभग चित्रकारों के लिए 3 दिवसीय प्रदर्शनी

आज विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में स्पंदन 3…

14 mins ago

बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री

बड़सर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर के बिके हुए पूर्व विधायक…

16 mins ago

ज्वालामुखी में हंस फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर

ज्वालामुखी मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट 2 ने 19…

19 mins ago

शिमला पहुंचे AICC प्रवक्ता आलोक शर्मा ने 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के…

21 mins ago