कांगड़ा के इन दो मंत्रियों का सचिवालय में नहीं कमरा, सचिवालय में आज तक नहीं सुनी लोगों की समस्याएं

<p>कांगड़ा जिला प्रदेश की राजनीति में सबसे अहम भूमिका निभाता है। कांगड़ा जिला में प्रदेश सरकार के 3 मंत्री और एक विधानसभा अध्यक्ष है। जिनके बैठने के लिए प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में सचिवालय बनाया गया है ताकि लोगों को अपनी समस्याएं लेकर शिमला ना जाना पड़े। सरकार ने यह सचिवालय इस लिए बनाया है कि मंत्री यहां बैठें ओर लोगों की समस्याओ का समाधान करें। लेकिन मंत्री बनने के बाद मात्र एक ही मंत्री ने अभी तक सचिवालय के दरवाजे जनता के लिए खोले हैं।</p>

<p>आपको बता दें कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से मंत्री सरवीण चौधरी, जसवा परागपुर से मंत्री विक्रम ठाकुर और नूरपुर से मंत्री राकेश पठानिया के साथ पालमपुर के सुलाह से विपिन परमार सरकार में विधानसभा अध्यक्ष हैं। राकेश पठानिया ने हालांकि सचिवालय में 2 से 3 बार बैठकर लोगों की समस्याओं को जरूर सुना है। लेकिन विक्रम सिंह ठाकुर और सरवीण चौधरी का न ही सचिवालय में कोई कमरा है और न ही उन्होंने कभी सचिवालय में आकर जनता की समस्याओं को सुना है।</p>

<p>इस बारे में समाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि उनका कमरा धर्मशाला सचिवालय में है या नहीं। &nbsp;जब उन्हें चाहिए होगा तो मिल जाएगा वे लोकल हैं। वहीं, परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फ़ोन बंद था ।</p>

<p>अब ऐसे में सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठता है कि सरकार किस तरीके से प्रदेश में काम कर रही है। जब सरकार के दो मंत्री अपने ही जिले में जनता की समस्याओं को सुनने तक का समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो वे प्रदेश में कैसा कार्य कर रहे होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

15 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

15 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

15 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

15 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

15 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

15 hours ago