Follow Us:

‘फतेहपुर में विकास को ग्रहण लगाने वाले आज मांग रहे वोट’

|

फतेहपुर उपचुनाव में राजनीति गरमाती नजर आ रही है। अब विपक्ष सीधा सरकार पर हमलावर होते नजर आ रहे है। इसी कड़ी में आज फतेहपुर में कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार के मंत्रियों पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फतेहपुर के विकास को ग्रहण लगाने वाले सरकार के मंत्री आज फतेहपुर में वोट मांग रहे हैं। यही वो लोग है जो फतेहपुर के दफ्तर शिफ्ट होने के समय में कैबिनेट में उसे मंजूरी देते हैं।

मुकेश ने नाम ना लेते हुए कहा कि सरकार के मंत्री फतेहपुर के भाजपा नेता को कमजोर करना चाहते थे। यही वजह थी कि फतेहपुर में विकास नहीं हो पाया। उन्होंने सीधा इशारा किया कि भाजपा नेता कृपाल परमार को मंत्री नहीं देखना चाहते थे। यही वजह है कि फतेहपुर को अनदेखा किया गया।

वहीं, जयराम ठाकुर पर हमलावर होते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज जयराम ठाकुर क्षेत्रवाद की राजनीति कर रही हैं। जयराम का स्तर इतना गिर गया है कि जयराम अब पंचायत स्तर पर भी क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फतेहपुर में जिन मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है वे दोनों नेता ही फतेहपुर के विकास के विरोधी हैं।