‘युवा क्रांति यात्रा’ के जरिए मोदी सरकार को घेरेगी युवा कांग्रेस, राहुल गांधी से मिली मंजूरी

लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को मोदी सरकार के खिलाफ खड़ा करने के लिए और बड़े पैमाने पर लामबंद करने को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस अपने इसी लक्ष्य को पूरा करने में जुटी दिख रही है।

दरअसल, पार्टी की युवा इकाई कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 'युवा क्रांति यात्रा' निकालने के लिए खुद को तैयार कर रही है। जानकारी ये भी मिल रही है कि 'भारतीय युवा कांग्रेस' के द्वारा किए जाने वाले इस कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वीकृति दे दी है।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ये 'युवा क्रांति यात्रा' 21 जनवरी से 23 जनवरी 2019 तक कई जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला स्तर मे बैठकें आयोजित की जा रही हैं। 6 जनवरी को शिमला लोकसभा क्षेत्र की बैठक पांवटा साहिब में सुबह 10 बजे, 7 जनवरी को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की बैठक जिला ऊना में सुबह 10 बजे और 8 जनवरी को कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की बैठक धर्मशाला में सुबह 10 बजे रखी गई हैं।

मनीष ठाकुर ने कहा कि इन बैठकों में विधानसभा अध्यक्षों और उस लोकसभा क्षेत्र से संबंधित सभी प्रदेश पदाधिकारियों, पूर्व लोकसभा पदाधिकारियों और सक्रिय युवाओं की उपस्थिति अनिवार्य हैं। इन बैठकों में भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश जगदेव गागा और प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी उपास्थित रहेंगे। बैठक के पश्चात प्रदेश सरकार के एक साल की विफलताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : सीएम

देहरा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक…

7 hours ago

ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग: डीसी

धर्मशाला, 05 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी…

8 hours ago

शिक्षा विभाग में खाली पदों को जल्द भरने के साथ कम संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज: रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग मर्ज करने जा रहा है।…

8 hours ago

लुहरी डैम प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त शिमला से मुलाकात

शिमला: लुहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त शिमला कार्यलय पहुंचा.…

8 hours ago

शिमला पुलिस ने 15 महीने में किये 1000 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों की खैर नहीं है, क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे…

8 hours ago

सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है: बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

8 hours ago