Follow Us:

व्यापारियों को चोर बोल कांग्रेस तोड़ रही बड़े तबके का मनोबल: अनुराग

कमल नाग |

बीजेपी प्रत्याशी सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को बड़सर विधानसभा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के व्यापारियों को चोर बोलने पर इसे भारत के एक बड़े वर्ग को अपमानित कर देश को आर्थिक गति देने वाले व्यापारियों को मनोबल तोड़ने वाला बताया है। अनुराग ने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत करने में व्यापारियों और दुकानदारों का बहुत बड़ा योगदान होता है।

एक तरफ़ व्यापारी टैक्स देकर देश की तरक़्क़ी में योगदान देता है तो वहीं दूसरी तरफ़ मेहनत करने समाज और अपने परिवार का पेट भी भरता है। मगर कांग्रेस पार्टी व्यापारियों के इस योगदान की अनदेखी करके उन्हें चोर बोल रही है। व्यापारियों को चोर बोलकर कांग्रेस पार्टी देश के आर्थिक गति देने वाले व्यापारियों और मनोबल को तोड़ने का काम कर रही है।

कांग्रेस ने देश की अर्थव्यवस्था में कारोबारी समुदाय के योगदान को महसूस किये बिना ही सभी को चोर बता दिया। कांग्रेस ने अपने लंबे शासन काल में कारोबारियों को केवल अपमानित किया है और अब कांग्रेस पार्टी की मंशा व्यापारियों पर टैक्स बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ने की है”। उन्होंने कहा कि देश का मिडिल क्लास देश का सामाजिक,राजनैतिक और आर्थिक ताने बाने को संतुलित करने में सबसे बड़ा योगदान है।