Follow Us:

त्रिसेन सिहोत्रा बने NSUI के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर

डेस्क |

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मंजूरी के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश के नगरोटा विधासभा से संबंध रखने वाले त्रिसेन सिहोत्रा के कंधों पर भी NSUI ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। NSUI ने त्रिसेन सिहोत्रा को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया है। 

समाचार फर्स्ट के साथ बातचीत करते हुए त्रिसेन सिहोत्रा ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का धन्यावाद किया है। उन्होंने कहा कि मेरा सफर छात्र संघ से शुरू हुआ और प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहा। मेरे कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय संघ ने मुझ पर भरोसा जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। साथ ही त्रिसेन सिहोत्रा ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पूर्व मंत्री जीएस बाली और आरएस बाली का भी धन्यवाद किया है।