ऊना: अनुराग का पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर पलटवार, बोले- खिसयानी बिल्ली खंभा नौंचे

<p>केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना जिला के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान अनुराग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जयंती वर्ष के दूसरे चरण के तहत पदयात्रा की। इसी दौरान अनुराग ने पदयात्रा के साथ-साथ आम लोगों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। अनुराग ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के केंद्र द्वारा आर्थिक बेहतरी के लिए कोई कार्य नहीं किये जाने के बयान पर पलटवार किया।</p>

<p>अनुराग ने कहा कि कुछ लोग अर्थशास्त्री होने के बावजूद अपने कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाए और अब खिसयानी बिल्ली की तरह खम्बा नौंच रहे हैं। अनुराग ने रघुराम राजन को खुलकर राजनीति में आकर राजनीति करने की चुनौती दी और विपक्ष में बहुत अवसर होने की बात कहते हुए रघुराम राजन पर चुटकी ली। वहीं वित्त राज्य मंत्री ने सोने पर केंद्र सरकार द्वारा नई नीति सम्बन्धी विषय पर कहा कि जब इस मामले पर कोई जानकारी देने लायक होगी तब जानकारी दी जाएगी। अनुराग ने कहा कि अफवाहों पर और हर अफवाह पर कोई ब्यान देना उचित नहीं है।</p>

<p>वहीं, ऑटो सैक्टर में मंदी और ग्रोथ रेट काम होने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि विश्व भर में मंदी के दौर के बावजूद भारत द्वारा बेहतर किया है। अनुराग ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में केंद्र सरकार द्वारा बहुत अच्छे कदम उठाये गए हैं। उन्होंने अपनी बात के पक्ष में दुनिया के अन्य देशों द्वारा भारत के विकास बयानों का भी उदहारण दिया ।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

9 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

14 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

14 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

14 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

15 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

15 hours ago