Follow Us:

‘PM मोदी की तरह मेरा भी है हिमाचल से नाता, मेरे दादी यहां की थीं’

मनोज धीमान |

इन्वेस्टर मीट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इन्वेस्टर्स को भरोसा दिलाया। अपने भाषण में गोयल ने कहा कि हिमाचल को अटल जैसे बड़े नेता का स्नेह मिला है और अब प्रधानमंत्री मोदी भी हिमाचल को अपना घर मानकर गए हैं। गोयल ने कहा कि मेरा भी मोदी की तरह हिमाचल से जुड़ाव रहा है। मेरे दादी हिमाचल के सुबाथू से थीं, इस नाते मेरा भी हिमाचल से करीबी रिश्ता हुआ।

गोयल ने कहा कि इस प्रदेश ने देश और दुनिया को कई मायनों में सबक दिया है और अब समय आ गया है कि हिमाचल को प्रगति को तेज़ी से आगे ले जाया जाए। सर्वे में हिमाचल कई क्षेत्रों में आगे रहना भी यहां विकास और उन्नति का संकेत है। हिमाचल जल्द ही पूरी तरह से खुले में शौच मुक्त होने जा रहा है। 10 मुख्य सिद्धान्तों पर  देश और प्रदेश की सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि गोआ के वास अगर अच्छी बीच है तो हिमाचल के पास सूंदर पहाड़ पर्वत और नदियां देव भूमि को महान प्रदेश बनाती है। 93 हज़ार करोड़ के एमओयू इस मीट के भीतर होना सबसे बड़ी उपलब्धि है। सरकार के प्रयासों से हुई इस इन्वेस्टर मीट के बाद निवेशक भी यहां जरूर इंटर्स्ट दिखाएंगे।