Follow Us:

केंद्रीय मंत्री से मिले CM, मांगी एक और महिला IRB

पी. चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल के विकास संबंधी विषयों पर राजनाथ सिंह से विस्तार पूर्वक चर्चा की। गृहमंत्री ने सीएम को हिमाचल प्रदेश की हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया है।

सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश में एक और महिला भारतीय आरक्षित बटालियन (आईआरबी) की भी मांग की है। साथ ही उन्होंने मानसून के दौरान प्रदेश में होने वाले भारी नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से फंड जारी करने का भी आग्रह किया।

सीएम जयरान ठाकुर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि केंद्र सरकार के सहयोग से हम हिमाचल को विकास की राह पर शिखर की ओर ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।