पॉलिटिक्स

‘धनबल पर जनबल की जीत, CM पद से इस्तीफा देकर तुरंत कराएं चुनाव’

प्रदेश उपचुनावों में चारों सीटों पर कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर फतह हासिल की है। कांग्रेस ने इसके लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया और कहा है कि भाजपा जनता का विश्वास और समर्थन खो चुकी है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देकर प्रदेश में तुरन्त चुनाव करवाये जाने की मांग की है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि उपचुनावों में धनबल पर जनबल की जीत हुई है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी चारों सीटों में हारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई ऐसी पार्टी से थी जिसने धर्म जाती क्षेत्र के नाम पर देश को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह जुबल से रोहित ठाकुर व दो अन्य सीटों पर कांग्रेस जीती है। इस सेमीफाइनल में कांग्रेस की जीत हुई है। अब 2022 के फाइनल पर कांग्रेस की नजर है।

उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में महंगाई के कारण गरीब जनता को दो वक्त की रोटी कमाना मुश्किल हो गया है। लचर कानून और आर्थिक हालत जनता के सामने हैं। बीजेपी ने जनता को मुद्दों से भटकाने का काम किया। बीजेपी की सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। हार के बाद मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देकर तुरन्त चुनाव करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार सड़कों पर आकर झूठ प्रपंच की राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद की है। यह जीत संगठन की जीत है। कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करेगी।

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

9 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

10 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

  Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

12 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

  Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

12 hours ago