Follow Us:

हिमाचल के BSP प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष विजय नायर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विजय नायर ने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के ऐलान के बाद पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती को इस्तीफा भेज दिया है। इसके पीछे नायर ने निजी कारणों का हवाला दिया है।

नायर ने बताया कि चुनाव से पहले ही उन्होंने हाई कमान को इस्तीफे के बारे में बता दिया था। जिस पर पार्टी हाई कमान ने उन्हें चुनाव तक रुकने को कहा था। अब चुनाव हो चुके है, इसलिए पद से इस्तीफा दे रहे है।

बता दें कि विजय नायर पिछले दस सालों से बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सेवाएं दे रहे थे। हिमाचल प्रदेश में बसपा ने 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी के प्रचार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती धर्मशाला नहीं पहुंच पाई थी। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल बरकरार है।