Follow Us:

मतदान के दौरान पंजाब में हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में पंजाब में हिंसा की घटनाएं सामने आई है। इन हिंसक घटनाओं में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। तलवंडी साबो में कांग्रेस और शिअद कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के बाद बवाल मच गया। शिअद के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। शिअद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस के बठिंडा देहाती प्रधान खुशबाज सिंह जटाना ने यहां स्‍कूल के बाहर बने शिअद के पोलिंग कैंप पर फायरिंग कर दी। इसके बाद हंगामा हो गया। फायरिंग में एक व्‍यक्ति घायल हो गया।

शिअद कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में स्‍कूल के मेन गेट को जाम कर दिया। इससे स्‍कूल के अंदर बनाए गए बूथ पर मतदान करीब डेढ़ घंटे तक रुका रहा। बाद में  कांग्रेस के बठिंडा देहाती के प्रधान खुशबाज सिंह जटानासहित 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। शिअद कार्यकर्ताओं का कहना है कि खुशबाज सिंह जटाना मतदान के दौरान कुछ लोगों के साथ स्‍कूल में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर बन शिअद के कैंप के पास पहुंचे। जटाना ने वहां एक के बाद एक सात गोलियां चलाईं। उनके साथ आए लोगों ने वहां तोड़फोड शुरू कर दी और कुर्सियां आदि तोड़ दीं।

इसके बाद अकाली कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और स्‍कूल के गेट के बाहर धरना देकर बैठ गए। इस कारण डेढ़ घंटे तक मतदान रुका रहा। बाद में जटाना सहित 11 लोगों का नामजद करते हुए मामला दर्ज किया गया। 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इसेे बाद अकाली कार्यकर्ता शांत हुए और मतदान दोबारा शुरू हुआ।