Follow Us:

विप्लव ठाकुर लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2019 बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन से सम्मानित, राठौर ने दी बधाई

पी. चंद, शिमला |

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हिमाचल से राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर को लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2019 का बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन से सम्मानित करने पर खुशी जताते हुए उन्हें इस उपलब्धि की हार्दिक बधाई दी है।

राठौर ने कहा है कि यह अवार्ड प्रदेश के लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि विप्लव ठाकुर ने हमेशा ही जब वह प्रदेश में एक विधायक व मंत्री के तौर पर थी,अपने राजनैतिक उत्तरदायित्व का बड़ी कुशलता पूर्वक निर्वाहन किया।

उन्होंने कहा कि ससंद में भी उन्होंने अपने राजनैतिक उत्तरदायित्व का पालन किया और यही बजह है कि ससंद ने उन्हें इस पुरस्कार से नबाजा गया जिस की वह सही में हकदार थी।