Follow Us:

वीरभद्र सिंह बोले- जल्द ही देश में कांग्रेस मजबूती के साथ करेगी वापसी

पी. चंद, शिमला |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि जल्द ही देश मे कांग्रेस मजबूती के साथ उभरेगी। और इसकी शुरुआत हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों से शुरू हो गई है। उन्होंने कहा है कि भले ही इन दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकारें नहीं बनी हैं पर बीजेपी के लिए एक कड़ी टक्कर दी है। इससे साफ है कि देश के अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी इससे भी ओर शानदार प्रर्दशन करेगी।

वीरभद्र सिंह ने हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा के विकास में कभी कोई कमी नहीं रखी। बीजेपी को यहां पूर्ण बहुमत न मिलना उनके खिलाफ जनमत है। जेजेपीके साथ गठबंधन पूरी तरह अवसरवादी है।

वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के धर्मशाला और पच्छाद उपचनावो में पार्टी की हार पर कहा कि बीजेपी ने यह चुनाव सत्ता के बल पर जीते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नई ऊर्जा के साथ पार्टी को एकजुट होने का कार्य किया है। वह पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पच्छाद और धर्मशाला उपचुनाव में पार्टी ने जो एकजुटता दिखाई है वह सकारत्मक रही है। पच्छाद में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी जबकि धर्मशाला में हम हारे है। ऐसी हार क्यों हुई इसकी जांच की जानी चाहिए। पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जानी चाहिए।

वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की पीठ थपथपाते हुआ कहा है कि वह अच्छा कार्य कर रहें है। सभी को साथ लेकर चल रहे है। उन्होंने कहा है कि पच्छाद और धर्मशाला में जिस प्रकार पार्टी नेताओं ने एकजुटता से कार्य किया वह सराहनीय है और भविष्य के लिए एक बेहतर संकेत। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दिवाली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह त्यौहार हम सब के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा।