Follow Us:

वीरभद्र सिंह पर उनकी पार्टी के नेता भ्रामक बयानबाजी करने का दबाव डाल रहे : Cm

पी.चंद |

सीएम जयराम ठाकुर ने सोमवार को मंडी के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के डैहर में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह पर उनकी पार्टी के कुछेक नेता भ्रामक बयानबाजी करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक अनुभवी राजनेता को छोटे
नेता सलाह देने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। कांग्रेस के कुछ नेता अपने आलाकमान व वरिश्ठ नेता वीरभद्र सिंह को गलत फीडबैक दे रहे हैं।

सीएम ने कहा कि वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम जिंदगी भर आपसी लड़ाई में उलझते रहे और अब कांग्रेस दोनों नेताओं के नाम पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। वीरभद्र सिंह सार्वजनिक मंच से कहा है कि उनका दिल सुखराम से नहीं मिल सकता क्योंकि वे आया राम गया राम की राजनीति करते हैं।  जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर  बीजेपी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। इसी डर के चलते  कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं।  जनीतिक हताशा के चलते ही कांग्रेस नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं  जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसी भाषा से परहेज करना चाहिए क्योंकि जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली
 है।  लोकसभा चुनाव के बाद देश कांग्रेस मुक्त और कांग्रेस गांधी परिवार से मुक्त होगी। राष्ट्रहित के लिए समर्पित नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना समय की मांग है।  उन्हांने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बढ़त दिलाएं।