वीरभद्र के बदले सुर, कहा- GS बाली हमारे प्रभावी और योग्य मंत्री

<p>विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संबंधों के समीकरण भी बैलेंस होने लगे हैं। सोमवार को राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मुंह अपने सहयोगी मंत्री जीएस बाली के लिए सराहना भरे शब्द निकले।&nbsp;</p>

<p>दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत में वीरभद्र सिंह ने कहा कि जीएस बाली हमारे सबसे योग्य मंत्री हैं और पार्टी का अभिन्न हिस्सा हैं। दरअसल, उनसे एक सवाल में पूछा गया कि जीएस बाली के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगी रही हैं…इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है। इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि बातें तो कई सुनने को मिल रही हैं। जीएस बाली एक प्रभावी मंत्री हैं।</p>

<p>वीरभद्र सिंह ने जीएस बाली के साथ रिश्तों पर भी कहा कि उनके और परिवहन मंत्री के साथ अच्छे संबंध हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री और जीएस बाली के बीच तनातनी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, सार्वजनिक मंचों पर अक्सर जीएस बाली भी मुख्यमंत्री को वरिष्ठ&nbsp; बताते रहे हैं। लेकिन, राहुल गांधी के साथ जब से बाली की एक बाद एक दो बैठकें हुई हैं मुख्यमंत्री पहले से कुछ ज्यादा ही उनके प्रति नरम दिखाई दे रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

3 mins ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

  800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

15 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

4 hours ago