Follow Us:

‘घर-घर घूमने’ वाले बयान पर जुबानी जंग, जयराम बोले- क्या CM लोगों के घर नहीं जा सकता

31 मई को पीएम मोदी शिमला आ रहे हैं। पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री भी….

पी.चंद |

31 मई को पीएम मोदी शिमला आ रहे हैं। पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री भी पीएम मोदी के कार्यक्रम का निमंत्रण दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को मोदी के कार्यक्रम का निमंत्रण देने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर पहुंचे थे और उन्हें रैली में आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इस तरह घर-घर जाकर निमंत्रण देने को लेकर कांग्रेस प्रदेश ने इसे सीएम पद की गरिमा का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि वे भी 10 साल सीएम के साथ रहीं है, लेकिन वीरभद्र सिंह ने कभी भी इस तरह लोगों के घर-घर जाकर दरवाजे नहीं खटखटाए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान पर सीएम जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं मुख्यमंत्री बाद में बना हूं। पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते ही मैं लोगों के घरों में निमंत्रण देने जा रहा हूं। मुझे नहीं लगता की ऐसा करने से सीएम पद की गरिमा का कोई अपमान हुआ हो।

सीएम ने पूछा कि क्या एक मुख्यमंत्री आम लोगों के घरों में नहीं जा सकता? उन्होंने प्रतिभा सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि ये सोच उनकी रही होगी क्योंकि वे अलग परिवेश के लोग हैं हम तो साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। साधारण परिवार के साथ हमारा जिंदगी भर का रिश्ता है और उसको कभी नहीं छोड़ सकते।