Follow Us:

हम मास्टर प्लान पर काम करते हैं, कांग्रेस को कहने दो जो कहती है: पालमपुर में बोले जयराम ठाकुर

मृत्युंजय पुरी |

पालमपुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संबोधन दिया। जयराम ठाकुर ने कहा पूरे प्रदेश में एक ऐसी नगर निगम है जो की जिला मुख्यालय में नहीं क्योंकि यहां की जनता चाहती थी कि पालमपुर को नगर निगम बनाया जाये। जो भी ग्रामीण क्षेत्र नगर निगम के दायरे में आए हैं  उनको राहत दी जाएगी और पालमपुर में 5 साल तक कोई भी टैक्स नहीं लिया जाएगा। पेंशनरज और कर्मचारियों की कोई पेंशन नहीं रोकी है ओर न ही कर्मचारियों का वेतन रोका है ऐसे में उनको नाराज होने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा फोकस सिर्फ नगर निगम के चुनाव पर है क्योंकि पालमपुर और धर्मशाला दोनों ही नगर निगम पर्यटन के लिए परिपूर्ण हैं। नगर निगम पर भाजपा की जीत होगी तो प्रदेश में काम करने का फाइदा होगा। नगर निगम का गठन 2011  के हिसाब से किया गया था और अब 2021 में गणना के बाद और एरिया नगर निगम में आएगा। अगर कुछ लोग नगर निगम में नहीं आना चाहते हैं तो उनके लिए भी राहत दी जाएगी। उन पर कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा कि वो नगर निगम में शामिल हो।

चुनाव के दिनों में कांग्रेस कहीं भी कुछ भी कह रही है। इतने साल तक कांग्रेस सता में रही है तो उन्होंने पालमपुर को जिला क्यों नहीं बनाया।र अगर कुछ करना भी होगा तो भाजपा ही करेगी कांग्रेस को कहने दो हम मास्टर प्लान पर काम करते हैं।