पॉलिटिक्स

‘जयराम सरकार जब सत्ता से बाहर होगी तो प्रदेश पर होगा 85 हजार करोड़ का कर्ज’

बड़सर विधानसभा क्षेत्र में नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर प्रदेश में सबसे अधिक कर्ज लेने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। सीएम जयराम ठाकुर जब प्रदेश से सत्ता बाहर होंगे तो प्रदेश पर 85 हजार करोड़ पर का कर्ज होगा। उन्होंने कहा की भाजपा राज में महंगाई और बेरोजगारी दर इतनी बढ़ चुकी है की जनता परेशान है।

वहीं, नेता विपक्ष ने जनमंच को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जनमंच करवाकर मुख्यमंत्री और मंत्री अपनी कुर्सी बचाने में जुट गए हैं। जनता को जनमंच के दौरान अपनी बात रखने का पूरा मौका नहीं दिया जा रहा। जनमंच से पहले ही अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों के काम करने से रोका जा रहा है और जनमंच में ही समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जनमंच में भी इन समस्याओं का निपटारा नहीं हो पा रहा है। सरकार का यह कार्यक्रम पूरी तरह से विफल साबित हुआ है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बेरोजगारी में हिमाचल प्रदेश बहुत आगे बढ़ गया है। राष्ट्र में बेरोजगारी की दर 7.1% है जबकि हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी की दर 14.1% तक पहुंच गई । सरकार युवाओं को रोजगार के साधन जुटाने में पूरी तरह से असफल रही है। कोविड-19 के दौरान काफी संख्या में युवा बेरोजगार हुए हैं लेकिन रोजगार के साधन जुटाने में या सरकार पूरी तरह से नाकामयाब साबित हुई है। बता दें कि नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित की गई जनजागरण जनपद यात्रा में भाग लेने पहुंचे थे।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

12 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

20 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

30 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

43 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

54 mins ago

संजौली मस्जिद विवाद: स्थानीय लोगों को पार्टी बनाए जाने पर 4 बजे आएगा फैसला

Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…

1 hour ago