Follow Us:

‘सर्च करने पर गूगल भी बोलता है ‘चौकीदार चोर है…”

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल के कांगड़ा जिले में हो रही कांग्रेस की रैली में प्रभारी रजनी पाटिल ने ताबड़तोड़ भाषण दिया। बीजेपी और मोदी सरकार को घेरते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि बीजेपी और आऱएसएस के लोगों ने देश के इतिहास को मिटाने का प्रयास किया। सिर्फ कुछ लोगों का समूह महिलाओं और देश की अनदेखी कर रहा है।

देश से जुड़े मुद्दे में चोरी की जा रही है। यहां तक कि आज के दौर में अग़र गूगल में भी आप 'चौकीदार' सर्च पर डालते हैं तो आगे खुद-ब-खुद लिखा आता है… 'चोर है।'

प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बहुत कुछ दिया है और महिलाओं का खास तौर पर विशेष तरज़ीह दी गई। कांग्रेस ने महिलाओं को हमेशा आगे रखा है औऱ हमेशा उनपर विश्वास जताया है। साथ ही प्रभारी रजनी पाटिल ने मंच से राहुल गांधी से महिला आरक्षण की मांग भी की। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल विमेन्ज़ डे के मौके पर वे चाहती हैं कि महिलाओं के लिए वे ये ऐलान करें…।।