पॉलिटिक्स

क्या भाजपा की हार से नहीं पड़ेगा CM के नेतृत्व पर फर्क?

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मानें तो अगर उपचुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता है तो उनके नेतृत्व के ऊपर कोई सवाल नहीं उठेगा। ये बात उन्होंने समाचार पत्र ‘द ट्रिब्यून’ को दिये एक इंटरव्यू में कही है।

मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि भाजपा अगर हारती है तो क्या नेतृत्व में कोई बदलाव हो सकता है? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले तो भाजपा का चुनावों में अच्छा प्रदर्शन न करने का कोई सवाल ही नहीं है। अगर ऐसा होता भी है तो नेतृत्व में बदलाव का कोई प्रश्न नहीं है। मेरी सरकार बहुत स्थिर है और मेरे खिलाफ कोई मुद्दे भी नहीं हैं। मैं हाईकमान के किसी भी फैसले को मानूंगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़े आत्मविश्वास के साथ ये बयान दिया है लेकिन अगर भाजपा हाईकमान के हाल में लिए फैसलों को देखा जाए तो भाजपा चुनावों में कोई भी सियासी खतरा मोल नहीं लेना चाहती। भाजपा का किला माने जाने वाले गुजरात को ही देख लीजिए। जैसे ही भाजपा को लगा कि पटेल वोटर उनसे छिटक सकता है विजय रुपाणी को हटा कर भूपेंद्र भाई पटेल को CM की कुर्सी पर बिठा दिया गया। उतराखंड में तो एक नहीं पिछले 1 साल में तीन मुख्यमंत्री देखने को मिले। वहीं, बीएस येदयुरप्पा जैसे कद्दावर नेता तक को CM के पद से हटना पड़ा।

अगर बात करें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तो जनता उनसे ज्यादा खूश नहीं दिख रही है। और तो और इन उपचुनावों में मुख्यमंत्री ने प्रचार का खुद ही बेड़ा उठाया था। अगर भाजपा हारती है तो इसका ठीकरा भी उनके सर ही पड़ेगा। प्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री के खिलाफ तो कोई अवाज नहीं उठ रही लेकिन आए दिन जयराम ठाकुर को दिल्ली तलब जरूर किया जाता रहा है।

रिजल्ट क्या होगा ये तो 2 नवंबर को ही पता चल पायेगा। पर इन चुनावों का जयराम ठाकुर की छवी पर जरूर फर्क पड़ेगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago