पॉलिटिक्स

शीतकालीन सत्र: चर्चा प्रस्ताव को मंजूरी न मिलने से विपक्ष का सदन से वॉकआउट

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की शुरूआत हंगामे के साथ हुई है। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्वाइंड ऑफ आर्डर के तहत पुलिस जवानों में असंतोष को लेकर चर्चा की मांग की। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष की इस मांग को अस्वीकार कर दिया। इससे गुस्साए विपक्ष ने सदन के अंदर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। हालांकि विपक्ष के विरोध के बीच प्रश्नकाल चलता रहा। इस बात से गुस्साए विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का कहना था कि पुलिस जवानों में असंतोष फैला हुआ है। यह बहुत संवेदनशील मामला है, इस पर चर्चा होनी चाहिए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि मुझे आज प्रातः 9:58 पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, नंद लाल, मोहनलाल ब्राक्टा, जगत सिंह नेगी की ओर से नियम- 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

अध्यक्ष परमार का कहना है कि 13 दिसंबर को पुलिस बल से संबंधित संबंधित एक प्रश्न लगा हुआ है, जिस पर चर्चा हो सकती है। इसलिए इस समय इस मामले में चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है। जिसे देखते हुए प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा मैं इस प्रस्ताव को निरस्त करता हूं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago