Follow Us:

लोकसभा चुनावों में महिलाओं की भूमिका रहेगी अहम: जैनब चंदेल

पी. चंद, शिमला |

 प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष जैनब चंदेल ने वीरवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। जैनब चंदेल ने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्ति करने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में देश में सरकार बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम रहने वाली है।

लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश में महिला कांग्रेस को मजबूत किया जायेगा। लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटो पर कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए घर-घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तेयार किया जायेगा।