Follow Us:

फतेहपुर में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने संभाला जिम्मा, डोर-टू-डोर कर रहे प्रचार

मृत्युंजय पुरी | Updated :

फतेहपुर उपचुनाव में डोर-टू-डोर प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस के सभी विंग प्रचार में घर-घर जाके सरकार की नाकामियों के बारे में बता रहे हैं। इसी कड़ी में आज फतेहपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में यूथ कांग्रेस जिला कांगड़ा अध्यक्ष पंकज कुमार पंकु ने भी प्रचार किया और सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को जागरूक किया।

पंकज कुमार ने कहा कि आज सरकार से आम जनता परेशान है। महंगाई बेरोजगारी आज चरम पर है जिसका जवाब फतेहपुर की जनता सरकार को देगी। उन्होंने कहा कि आज यूथ कांग्रेस की टीम ने कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया के लिए घर-घर जाके वोट मांगे ओर सरकार की दमनकारी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया।

पंकु ने कहा कि आज यूथ बेरोजगारी के चलते परेशान है और सरकार बेरोजगारों से भी आमदनी करने में डटी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि फतेहपुर की जीत 2022 का शंखनाद होगी ।