कन्याकुमारी से चली कांग्रेस की ‘युवा क्रांति’ यात्रा नूरपुर पहुंची

ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस की ओर से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास की अध्यक्षता में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही युवा क्रांति यात्रा रविवार शाम नूरपुर पहुंची। इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, पूर्व सांसद चन्द्र कुमार चौधरी, स्थानीय पूर्व विधायक अजय महाजन सहित कई कांग्रेस नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

नूरपुर के बौड़ में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। एक तरफ देश का किसान आत्महत्या कर रहा है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रहे हैं।

केशव चंद यादव ने कहा कि राफेल विमान घोटाला केंद्र सरकार एक बड़ा घोटाला है। केंद्र सरकार के घोटालों को उजागर करने के उद्देश्य से ही क्रांति यात्रा का आयोजन किया है। बता दें कि क्रांति यात्रा 14 दिसम्बर को कन्याकुमारी से चली थी और 30 जनवरी को दिल्ली में इस यात्रा का समापन होगा।

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

10 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

10 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

10 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

11 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

14 hours ago