हिमाचल में बदलाव के गेम चेंजर बनेंगे युवा: संजय दत्त

मंडी में 'हम में है राजीव' युवा कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि युवा सम्मेलन के बहाने हिमाचल की युवा शक्ति का ट्रेलर देखने को मिला है। अब विश्वास हो गया है कि उपचुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों में युवा शक्ति बदलाव लाएगी। हिमाचल में बदलाव के गेम चेंजर युवा बनेंगे। उन्होंने कहा कि देश में कोविड काल के दौरान युवा कांग्रेस के युवाओं ने लोगों की मदद की है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी सूचना क्रांति के प्रर्वतक रहे हैं। युवाओं और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने और सशक्त करने का कार्य किया। राजीव गांधी के कार्यों को सोनिया गांधी और राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस ने स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर देश के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभाई है। देश के विकास में कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। जबकि भाजपा की मोदी सरकार देश के नागरिकों को प्रताड़ित कर रही है।

कांग्रेस सह प्रभारी ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों की ओर से निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा की जगह पर जन पश्चाताप यात्रा होना चाहिए। क्योंकि आज तक भाजपा सरकार ने देश के लोगों के साथ धोखा किया है। हर साल दो करोड़ रोजगार देने की तो छोड़ा देश में 15 करोड़ बेरोजगार हो गए।

कांग्रेस का संगठन मजबूत: कुलदीप राठौर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का संगठन एकजुट और मजबूत है। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जहां युवा जीतने वाले होंग उन्हें टिकट देकर जितवाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटा देने से लोगों के दिलों से उनका नाम नहीं मिटाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि सब मिलकर चुनाव लड़ें क्योंकि टुकड़ों लड़ाई लड़ेंगे तो मुश्किल होगी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अपने चार साल के चार काम बता दें जो उन्होंने अपने शासन के दौरान किए।

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

31 mins ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

1 hour ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

1 hour ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

2 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

4 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

4 hours ago