जिला परिषद कांगड़ा: प्रचंड सत्ताधारी भाजपाई तंत्र पर कांग्रेसियों के मंत्र पड़े भारी

<p>जिला कांगड़ा में कुल 54 सीटों वाली कांगड़ा जिला परिषद में भाजपा ने सबसे पहले दावा ठोंका कि उसके पास 40 जिला परिषद सदस्यों का समर्थन है। बाद में जब शनिवार को भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया तो बताया कि उसके पास 33 फिलवक्त हाजिर हैं और सोमवार को चुनावी बेला में 40 आ जाएंगे। पर सोमवार को जब वोटिंग की बारी आई तो भाजपा की बोट हिचकोले खाने शुरू हो गई।</p>

<p>बाहर आला भाजपाई नेताओं ने रमेश बराड़ का नाम फाइनल किया तो अंदर पहुंचते ही धमाल हो गया। भाजपाई पृष्ठभूमि के राहुल पठानिया ने भी अपना नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे बढ़ा दिया। खबर बाहर आई तो हाय-तौबा मच गई। जैसे-तैसे करके जैसे का तैसा टाइप राजनीति शुरू हुई। नतीजा यह हुआ कि राहुल शांत हो गए और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 54 जिला परिषद सदस्य मौजूद थे। नतीजा ऐसा आया कि सबको सबक सिखा गया।&nbsp;</p>

<p>अध्यक्ष पद पर एक जिप सदस्य ने भाजपा-कांग्रेस दोनों को ही ठेंगा दिखाते हुए नोटा को अपना मत बना लिया। नतीजा यह हुआ कि बराड़ को कुल 54 मतों में से 30 तो कांग्रेस के संजय राणा को 23 वोट मिले। जबकि नोटा वाले सदस्य ने उपाध्यक्ष पद पर मतदान किया तो भाजपा की स्नेहलता को 31 तो कांग्रेस की वीना को 23 मत हासिल हुए।</p>

<p>भाजपा भले ही जिप पर कब्जा करने में कामयाब रही, मगर खुद को सियासी जलजले के झटकों से नहीं बचा पाई। कहां 40 के बाद 33 सदस्यों की परेड करवाई,पर जब वोटिंग की बारी आई तो इन 33 मे से भी तीन बेवफा हो गए और वफ़ा कांग्रेसियों से निभाई। कहा जा सकता है कि &nbsp;प्रचंड सत्ताधारी भाजपाई तंत्र पर कांग्रेसियों के मंत्र भारी पड़ गए।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago