Follow Us:

राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किसे मिलेगा शुभ समाचार

आर्थिक मामलों में कई राशियों को लाभ का संकेत
सिंह, कन्या और मकर को कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी
प्रेम संबंधों में तुला और मीन के लिए विशेष दिन


मेष: आज का दिन यात्राओं और संचार के लिए अनुकूल रहेगा। किसी परिचित से महत्वपूर्ण मुलाकात हो सकती है। घरेलू सुख मिलेगा और पारिवारिक सहयोग से आत्मबल बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल | शुभ ग्रह: मंगल

वृषभ: आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता का लाभ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में तालमेल बना रहेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद | शुभ ग्रह: शुक्र

मिथुन: दिन थोड़ा मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यर्थ की उलझनों से बचें। कार्यस्थल पर थोड़ा दबाव रहेगा लेकिन शाम तक राहत मिलेगी। निजी जीवन में स्पष्टता रखें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा | शुभ ग्रह: बुध

कर्क: आज मनोबल उच्च रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और रुकी हुई योजनाएं दोबारा गति पकड़ेंगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई मामला हल हो सकता है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: चांदी जैसा | शुभ ग्रह: चंद्र

सिंह: आज आपका आत्मबल ऊंचा रहेगा। पदोन्नति या कार्य की सराहना संभव है। अधिकारी वर्ग से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा | शुभ ग्रह: सूर्य

कन्या: आज का दिन कार्यों में तेजी लाएगा। नौकरी में तरक्की और व्यापार में विस्तार के योग हैं। परिवार का माहौल सहयोगी रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा | शुभ ग्रह: बुध

तुला: प्रेम और संबंधों के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज का दिन निवेश या खरीदारी के लिए भी अनुकूल है। अविवाहितों के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी | शुभ ग्रह: शुक्र

वृश्चिक: किसी पुराने विवाद का समाधान मिलेगा। वित्तीय स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, सावधानी जरूरी है। क्रोध और जल्दबाजी से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: मरून | शुभ ग्रह: मंगल

धनु: भाग्य आपका साथ देगा। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। शिक्षा और विदेश संबंधी मामलों में प्रगति होगी। यात्रा के भी संकेत हैं।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला | शुभ ग्रह: बृहस्पति

मकर: आज का दिन उन्नति वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर-परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला | शुभ ग्रह: शनि

कुंभ: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों से मदद मिलेगी। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन दोपहर बाद लाभ होगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: स्लेटी | शुभ ग्रह: राहु

मीन: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परीक्षा, इंटरव्यू या प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: बैंगनी | शुभ ग्रह: गुरु