Magh Shukla Tritiya 2025: आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो पूर्वाह्न 11:39 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी। नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद रहेगा, जो रात 02:33 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रभावी होगा। योग परिधि रहेगा दोपहर 12:25 बजे तक, इसके बाद शिव योग प्रारंभ होगा। चंद्रमा रात्रि 08:59 बजे तक कुंभ राशि में रहेगा, फिर मीन राशि में प्रवेश करेगा।
आज के प्रमुख व्रत-त्योहारों में गौरी तृतीया (गौतमी) व्रत और वरद-तिल-कुंद चतुर्थी शामिल हैं। आज सूर्योदय सुबह 7:09 बजे तथा सूर्यास्त शाम 6:00 बजे होगा। राहुकाल सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक रहेगा, अतः इस दौरान शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है।
आज के शुभ मुहूर्त में ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:24 से 6:17 बजे तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2:23 से 3:07 बजे तक, गोधूलि बेला शाम 5:58 से 6:24 बजे तक रहेगा। वहीं, अशुभ मुहूर्त में गुलिक काल सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक, यमगंड दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक, और भद्राकाल रात 10:26 से सुबह 7:09 बजे तक रहेगा।
आज का विशेष उपाय शनि चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा, जिससे शनि की कृपा प्राप्त होगी और जीवन में बाधाएं कम होंगी।



